Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इनरव्हील क्लब ने किया महिलाओं को सम्मानित

इनरव्हील क्लब ने किया महिलाओं को सम्मानित

2017.03.08.6 ssp ncfbसासनी, नीरज चक्रपाणि। जहां नारी को सृष्टि को पैदा करने वाला बताया जाता है वहीं एक जमाने में महिलाओं को हीनभावना की दृष्टि से देखा जाता था, किसी घर में कन्या पैदा होती थी तो उसे पैदा होते ही जिंदा दफना दिया जाता था। जिससे नारी समाज के शोषण का शिकार होती रही। मगर जब समाज के जागरूक हुआ तो महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया। नारी की महत्ता को विवेकानंद सहित कई लोगों ने बताया तो नारियों ने देश की खाति अपने प्राण न्यौछाबर कर दिए। आज नारी हर क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। घर से लेकर देश की सीमा पर महिलाएं ही हमें और देश को सुरक्षित रख रही है। मगर कुछ रूढिवादी लोग भ्रूण परीक्षण कराकर कन्याओं की भ्रूण हत्या कर बहुत बडा पाप कर रहे हैं इस पाप में भू्रण परीक्षण करने वाले भी उतने ही भागीदार हैं जितने कि भू्रण हत्या करने वाले। आज हमें ऐसे लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिससे भ्रूण हत्या को रोका जा सके।
बुधवार को यह विचार इनरव्हील क्लब आॅफ सासनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्लब का स्थापना दिवस मनाते हुए दयानंद कन्या विद्यालय में समाज के लिए समर्पित महिलाओं को सम्मानित करते वक्त क्लब अध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय व श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से प्रकट किए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्र में सभी को अपना सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता वाष्र्णेय, अनीता उपाध्याय, मधु दुबे, दुर्गेश सेंगर, कु0 लवली गुप्ता, आदि को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। और उनकी समाज में की जा रही सेवाओ की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयमैन श्रीमती राजकुमारी कुशवाह द्वारा मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सम्मानित महिलाओं को स्वल्पहार भी दिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूजा वाष्र्णेय, अनामिका जैन, नीतू गुप्ता, नमिता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, यश अग्रवाल, पारूल अग्रवाल, रिंकी जादौन, सरोज, सुमन गुप्ता, अंजू वाष्र्णेय, कनिका वाष्र्णेय, राधा वाष्र्णेय, सोनिया अग्रवाल, नेहा जैन, रश्मि वाष्र्णेय, डा0 गार्गी, आदि का विशेष सहयोग रहा।